फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने छह साल बाद बिखेरी स्वर्णिम चमक, रिकर्व स्पर्धा में जीता गोल्ड 

Tue, 26 Jun 2018 06:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका कुमारी
विज्ञापन

दिग्गज भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपनी खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए आखिरकार छह वर्ष बाद स्वर्णिम चमक बिखेर ही दी। दीपिका ने विश्व कप (चरण तीन) की रिकर्व स्पर्धा में जर्मनी की मिशेल करोपेन को 7-3 से पराजित कर पीला तमगा जीता। 

विज्ञापन


विश्व कप की चार बार (2011, 12, 13, 2015) की रजत पदक विजेता दीपिका ने तुर्की के सैमसन में वर्ष के अंत में होने वाले विश्व कप फाइनल का भी टिकट कटा लिया जहां वह सातवीं बार निशाना साधेंगी। भारतीय तीरंदाज ने शानदार शुरुआत की और 30 में से 29 अंक लेकर 2-0 की बढ़त बनाई। मगर दूसरे सेट में उन्हें क्रोपेन के साथ अंक साझा करने पड़ गए। 

जर्मन खिलाड़ी ने फिर तीसरा सेट जीतकर 3-3 से बरबरी कर ली। लेकिन दीपिका ने चौथे सेट में 29 और पांचवें सेट में 27 अंक लेकर 7-3 से स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि मिशेल ने आखिरी दोनों सेटों में 26-26 अंक ही हासिल किए।
विज्ञापन


मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक से चूकीं
अन्य भारतीय तींरेदाजों में अभिषेक शर्मा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत, जबकि मिश्रित टीम स्पर्धा में वी ज्योति सुरेखा के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अन्य मिश्रित टीम स्पर्धा में अतानु दास और दीपिका कुमारी की जोड़ी ने चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें