फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: तीरंदाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचीं दीपिका, कोरियाई प्रतिद्वंद्वी को जियोन को 6-4 से हराया

Fri, 26 Apr 2024 09:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई (चीन)।

सार

मां बनने के बाद दीपिका ने फरवरी में एशिया कप का स्वर्ण जीता था। उन्होंने अंतिम बार विश्वकप का स्वर्ण पेरिस में 2021 में जीता था।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर, 2022 में मां बनने के बाद से दीपिका कुमारी के शानदार प्रदर्शन क्रम जारी है। तीन बार की ओलंपियन इस तीरंदाज ने विश्वकप स्टेज-1 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपिका ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की जियोन हुनयंग को पिछडऩे के बाद 6-4 से पराजित किया। उनका सेमीफाइनल में सामना एक अन्य कोरियाई तीरंदाज नाम सुहयोन से होगा।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले विश्वकप का स्वर्ण जीती थीं दीपिका
142वीं विश्व रैंकिंग पर फिसल गईं दीपिका रैंकिंग राउंड 30वें स्थान पर थीं। दीपिका जियोन के खिलाफ एक समय 1-3 से पिछड़ी हुई थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए अगले दो सेट जीते और पांचवां सेट पर बराबरी पर रखते हुए 27-28-27-27, 29-28, 29-27, 28-28 से जीत हासिल कर ली। मां बनने के बाद दीपिका ने फरवरी में एशिया कप का स्वर्ण जीता था। उन्होंने अंतिम बार विश्वकप का स्वर्ण पेरिस में 2021 में जीता था।

ज्योति-अभिषेक मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में
कंपाउंड तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। ज्योति सुरेखा और अभिषेक वर्मा ने मिश्रित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर एक और पदक पक्का कर लिया। ज्योति-अभिषेक ने मेक्सिको की जोड़ी एंड्रिया बेसेरा और मैक्सिमो मेंडेज ओर्टिज को 155-151 से हराया। फाइनल में दोनों का सामना निचली रैंक के एस्टोनिया की टीम से होगा। रिकर्व के मिश्रित स्पर्धा में अंकिता भक्त और बी धीरज को सेमीफाइनल में कोरिया के लिम और किम वूजिन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों कांस्य पदक केलिए मेक्सिको की जोड़ी से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें