फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris 2024: नेत्रा ने दिलाया नौकायन में भारत को दूसरा पेरिस ओलंपिक कोटा, क्वालिफायर में पांचवें स्थान पर रहीं

Fri, 26 Apr 2024 09:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष तीन खिलाड़ियों में रोमानिकया की इबरू, साइप्रस की मेरिलेना मकारी और स्लोवानिया की लिन रहीं। छह बार की ओलंपियन तात्याना ने तटस्थ एथलीट के रूप में भाग लेते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
नेत्रा कुमानन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेत्रा कुमानन ने शुक्रवार को फ्रांस के हेरेस में ‘लास्ट चांस रेगाटा’ ओलंपिक क्वालिफायर में भारत के लिए दूसरा पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया। तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं नेत्रा ने महिलाओं की डिंघी (आईएलसीए 6) में हिस्सा लेते हुए 67 अंक हासिल कर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने ‘एमर्जिंग नेशन्स प्रोग्राम’ बैनर के अंतर्गत यह कोटा हासिल किया। नौकायन की वैश्विक संस्था वर्ल्ड सेलिंग ऐसे देशों को ईएनपी कार्यक्रम के तहत शीर्ष स्तर पर खेलने का मौका देती है जिन्होंने अभी नौकायन में अपनी ज्यादा बड़ी पहचान नहीं बनाई है।

शीर्ष तीन खिलाड़ियों में रोमानिकया की इबरू, साइप्रस की मेरिलेना मकारी और स्लोवानिया की लिन रहीं। छह बार की ओलंपियन तात्याना ने तटस्थ एथलीट के रूप में भाग लेते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें