प्रैक्टिस और रैंकिंग राउंड के बाद दीपिका बर्फ रखकर और लेटकर फीजियो अरविंद यादव से उपचार कराती रहीं। एक शर्मनाक मौका ऐसा भी आया जब उनका निशाना महज एक अंक पर जाकर लगा। दीपिका ने बताया कि अचानक हवा चलने से ऐसा हुआ।
अतानु-विश्वास की जोड़ी एलिमिनेशन राउंड में
महिलाओं में दीपिका ने 649 और प्रोमिला ने 642 के स्कोर के साथ एलिमिनेशन राउंड में जगह बनाई। वहीं पुरुषों में अतानु दास ने 660 और यूपी के विश्वास ने 658 के स्कोर के साथ एलिमिनेशन राउंड के लिए क्वालिफाई किया। अब दोनों व्यक्तिगत मुकाबलों के लिए प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।