फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का 'गोल्डन ब्वाय' सौरभ चौधरी बनेगा सरकारी अफसर, इनामों से हो जाएंगे मालामाल

Tue, 21 Aug 2018 07:54 PM IST
Shaheryar Hossain स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saurabh chaudhary
विज्ञापन

भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में हरियाणा के 29 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

विज्ञापन


यूपी के सौरभ चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर सीएम ने उन्हें 50 लाख रुपये का पुरस्कार और राजपत्रित नौकरी देने की घोषणा की है। मालूम हो कि यूपी के मेरठ निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। 

भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में शूटिंग स्पर्धा से पहला गोल्ड मेडल जीता। चौधरी का अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और दोनों हाथों से लपकते हुए देश को खुशियां दी। भारत के दो निशानेबाजों ने पहली बार मौजूदा एशियाई खेलों में एक ही स्पर्धा में एकसाथ खेलते हुए दो पदक जीते।
विज्ञापन


16 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 240.7 का स्कोर किया और शीर्ष पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता। जापान के मत्सुदा टोमोयुकी को सिल्वर मेडल मिला। मत्सुदा का फाइनल स्कोर 239.7 रहा। भारत के अभिषेक वर्मा 219.3 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के वु जियाउ चौथे जबकि कोरिया को ओलंपिक में कई पदक दिलाने वाले जिन जोंगोह पांचवें स्थान पर रहे।


 

विज्ञापन

सौरभ चौधरी
बता दें कि भारतीय निशानेबाजों ने मौजूदा एशियाई खेलों में काफी प्रभावित किया और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा, जब 16 साल के अभिषेक चौधरी और भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले अभिषक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। 

सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन के दौरान 99, 99, 93, 98, 98, 99 के शॉट्स जमाते हुए 586 का स्कोर किया और वह शीर्ष पर रहे। चौधरी ने तीन बार 99 का स्कोर किया और कोरिया को ओलंपिक में कई मेडल दिला चुके जिन जिंगोह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 584 का स्कोर किया।

वहीं वर्मा ने 96, 97, 95, 96, 97, 99 पर शॉट्स लगाते हुए कुल 580 का स्कोर किया। बता दें कि 29 वर्षीय अभिषेक भारत की तरफ से पहली बार किसी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं।

फाइनल मुकाबला मंगलवार को दोपहर में खेला जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सौरभ ने इस साल की शुरुआत में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने जर्मनी के सुस में हुए आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में 243.7 का स्कोर किया था, जो जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

वहीं हरियाणा के अभिषेक ने एशियाड के लिए भारतीय टीम के चयन क्वालिफिकेशन में 585 का स्कोर किया था। उन्होंने जून में सिलेक्शन ट्रायल्स के दौरान जीतू राय ओर अमनप्रीत सिंह को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें