फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो खेलों के टलने से दीपा कर्मकार की ओलंपिक खेलने की उम्मीद जगी

Tue, 31 Mar 2020 09:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपा कर्माकर
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने से चोटों से परेशान भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर के लिए उम्मीद की किरण जगी है, जो ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करने के मौके का फायदा उठाने की तैयारी में जुटी हैं।

विज्ञापन


दीपा घुटने की चोट के कारण कट में प्रवेश करने का मौका चूक गईं थीं। 2016 रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा ने 2017 में घुटने की सर्जरी कराई और 2018 में उनकी वापसी थोड़े समय तक ही रही, क्योंकि पिछले साल बाकू में कलात्मक जिमनास्टिक्स विश्व कप में इस चोट ने उन्हें फिर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें दोहा विश्व से भी हटना पड़ा और 2019 में अक्तूबर में हुई विश्व कलात्मक जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप के लिए समय पर उबर नहीं सकीं।

दीपा ने कहा कि आठ विश्व कप थे, लेकिन अब केवल दो ही बचे हैं जिन्हें मार्च में कराया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब इन्हें जून तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए ये शायद अगले साल होंगे। इससे मुझे उबरने के लिए और इन दो टूर्नामेंट की तैयारी करने के लिए काफी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन


कोविड-19 के कारण पिछले हफ्ते टोक्यो ओलंपिक खेलों को अगले साल तक स्थगित करना पड़ा था। दीपा ने कहा कि मैं फार्म में वापसी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और उम्मीद है कि मैं अच्छा करके क्वालीफाई कर सकती हूं। लेकिन इस समय सबसे अहम है कि हम इस कोरोना वायरस को हरा दें, यही पहली प्राथमिकता है।

दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने भी कहा कि ओलंपिक स्थगित होने से उम्मीद की किरण जागी है। द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके कोच ने कहा कि वह अब फिट है। वह चोट से पूरी तरह से उबर चुकी है, लेकिन जिमनास्टिक्स में आपको ट्रेनिंग की प्रक्रिया धीरे धीरे शुरू करनी होती है और दीपा ने पिछले महीने से अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह तीन-चार महीने में वापसी कर लेगी। अभी दो टूर्नामेंट बचे हैं तो हम ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करने का मौका हासिल कर सकते हैं। देखिए जिमनास्टिक में काफी चोटें लगती हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह इसे चुनौती की तरह लेगी। कोच ने कहा कि उसे इन दो टूर्नामेंट में दो रजत या फिर एक स्वर्ण और एक रजत की जरूरत है। हम पूरी कोशिश करेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें