फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज कोबे का तौलिया 24.90 लाख रुपये में हुआ नीलाम, विदाई स्पीच के दौरान रखा था कंधे पर

Tue, 31 Mar 2020 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एनबीए स्टार ने 2016 में अपने आखिरी लीग मैच के बाद इसे विदाई स्पीच के दौरान रखा था कंधे पर
  • लॉस एंजिलिस लेकर्स के 41 वर्षीय इस खिलाड़ी की जनवरी में बेटी सहित हेलिकॉप्टर हादसे में हो गई थी मौत
  • 20 साल के एनबीए करिअर में सिर्फ लेकर्स के लिए ही खेले
  • 05 बार टीम को एनबीए चैंपियनशिप दिलाने के अलावा दिलाए दो ओलंपिक स्वर्ण पदक भी  
विज्ञापन
कोबे ब्रायंट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बास्केटबॉल स्टार कोबे ब्रायंट का तौलिया करीब 24.90 लाख रुपये (33 हजार डॉलर) में नीलाम हुआ है। यह तौलिया उन्होंने 2016 में अपने आखिरी राष्ट्रीय बास्केबॉल लीग मैच के बाद विदाई स्पीच के दौरान कंधे पर रखा था। रविवार को हुई ऑनलाइन नीलामी के दौरान इस खरीदार को लॉस एंजिलिस लेकर्स की 13 अप्रैल 2016 के उस मैच के दो टिकट भी दिए गए।

विज्ञापन


कोबे ने उताज जैच के खिलाफ उस मैच में 60 अंक बनाए थे और टीम ने यह मैच 101-96 से जीता था। प्रतिष्ठित नीलामी के अध्यक्ष जेफ वुल्फ ने कहा कि खरीदार दुनिया भर में लेकर्स मेमोरबिलिया के सबसे बड़े संग्रह के लिए जाना जाता है। वह लेकर्स का बहुत बड़ा प्रशंसक है। उनकी योजना साउदर्न कैलिफोर्निया में एक संग्रहालय बनाने की है।

कोबे की 41 साल की उम्र में जनवरी में हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। उनके साथ उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना सहित आठ अन्य लोग भी हादसे का शिकार हो गए थे। कोबे अपने 20 साल के एनबीए करिअर में सिर्फ लेकर्स के लिए ही खेले। इस दौरान उन्होंने पांच बार अपनी टीम को एनबीए चैंपियनशिप जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अमेरिका को 2008 बीजिंग और 2012 लंदन ओलिंपिक में चैंपियन बनाने में भी योगदान दिया। वह 18 बार एबीए ऑल स्टार और 2008 में एनबीए के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें