प्रो कबड्डी 2018 के 37वें रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा ने शानदार जीत दर्ज की। रविवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में यूपी योद्धा ने दबंग दिल्ली को 38-36 से हराया। इस जीत के साथ ही यूपी योद्धा जोन बी में 21 अकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, दबंग दिल्ली जोन ए में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इस मुकाबले में यूपी योद्धा की तरफ से श्रीकांत जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर नितेश कुमार 5 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नबीन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रेड में 12 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर योगेश हुड़ा ने 3 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए। रेडर नवीन कुमार ने इस मुकाबले में दो सुपर-10 हासिल किया। बावजूद इसके दबंग दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इस मुकाबले में यूपी योद्धा को एक एक बार ऑलआउट होना पड़ा। यूपी को 25 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दबंग दिल्ली दो बार ऑलआउट हुए। उन्हें 24 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
लाइव मैच का रोमांचः-
DELvUP
-रोमांच मुकाबले में यूपी योद्धा की शानदार जीत, दो प्वाइंट से फिसली दिल्ली।
-फुलटाइमः यूपी योद्धा 38: दबंग दिल्ली 36
-यूपी योद्धा के खिलाड़ी नितेश कुमार को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
-फुलटाइम में केवल 7 मिनट का समय बचा है।
-दबंग दिल्ली की शानदार वापसी, दोनों टीमों का स्कोर 32-32 से बराबर।
-यूपी योद्धा पहली बार ऑलआउट।
-दिल्ली के नवीन कुमार ने पूरा किया अपना दूसरा सुपर-10।
स्कोर- यूपी योद्धा 30: दबंग दिल्ली 24
-दबंग दिल्ली के खिलाड़ी रविंद्र पहला को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।
-यूपी योद्धा को लगातार मिल रहा सुपर टैकल का फायदा। यूपी योद्धा से दबंग दिल्ली 6 प्वाइंट पीछे।
- दिल्ली को रोहित कुमार का रेड असफल, सुपर टैकल में यूपी योद्धा को मिला 2 प्वाइंट।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू, दिल्ली के नवीन कुमार की नजर सुपर 10 पर।
हाफ टाइम
-पहले हाफ का खेल खत्म, यूपी योद्धा 25-17 से आगे।
-इस मुकाबले में दबंग दिल्ली दूसरी बार ऑलआउट।
-यूपी योद्धा की तरफ से श्रीकांत जाधाव ने हासिल किया सुपर रेड, मिला एक्सट्रा प्वाइंट। यूपी योद्धा 22-15 से आगे।
-यूपी योद्धा का रिव्यू सफल, मिला प्वाइंट।
-दबंग दिल्ली पर यूपी योद्धा भारी, स्कोर- यूपी योद्धा 17ः दबंग दिल्ली 14
-दबंग दिल्ली ऑलआउट।
-श्रीकांत जाधव का शानदार रेड, यूपी योद्धा को दिलाया 2 प्वाइंट।
-दबंग दिल्ली की शानदार शुरुआत, 6-5 से आगे।
-दोनों टीमों की शानदार शुरुआत, स्कोर 2-2 से बराबर।
-नवीन कुमार ने दिल्ली को दिलाया पहला प्वाइंट, दबंग दिल्ली 1-0 से आगे।
-यूपी योद्धा के कप्तान प्रशांत कुमार राय ने जीता टॉस।
-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुके हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।