फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में मुरादाबाद टीम का दबदबा, 44वीं वाहिनी पीएसी में चल रही है प्रतियोगिता

Sun, 28 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

44वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर चल रही 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पीएसी बैंड की धुन पर मार्च पास्ट का भव्य प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि 44 वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक स्वप्निल ममगई रहे। 

विज्ञापन


24 अक्तूबर से चल रही इस प्रतियोगिता में विशेष अतिथि मुरादाबाद की 23 वी वाहिनी के सेनानायक एचएन सिंह रहे। मुरादाबाद की 23 वी वाहिनी के खिलाड़ियों ने अलग अलग स्पर्धाओं में 155 अंक प्राप्त कर चल बैजंती प्राप्त की। महत्वपूर्ण भूमिका में शिष्यपाल उप सेनानायक, आले हैदर स्टेडियम के स्पोर्ट्स अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स रहे।

प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद के तीन अनुभाग, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद सेक्टर की 14 वाहिनियों के लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार को 20 किमी वॉक चाल में ऋषिपाल सिंह मुरादाबाद प्रथम, अमित त्यागी छठी वाहिनी मेरठ दूसरे और यहीं के दीपक कुमार तीसरे स्थान पर  रहे। हैम्बर थ्रो में मुरादाबाद के मुनेंद्र कुमार प्रथम, इटावा के विनोद कुमार दूसरे और मुरादाबाद के हरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में मुरादाबाद के सुनीत कपासिया प्रथम और पारस दूसरे व अलीगढ़ के सौरभ शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में मुरादाबाद की टीम प्रथम, अलीगढ़ की दूसरे और मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं 1600 मीटर दौड़ में मुरादाबाद की टीम प्रथम, अलगढ़ की दूसरे स्थान पर रही। सेनानायक स्वप्निल ममगई ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान योगेंद्र सिंह, सर्बोस, सुधार त्यागी, जितेंद्र शर्मा, मूलचंद, तरूण तोमर, संजय सिंह, अजय कुमार, धर्मराज, समित कुमार, फौजदार सिंह औैर अन्य रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें