फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018:  दिल्ली की घर में जीत से शुरुआत, जयपुर को 48-35 से हराया 

Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह के घरेलू चरण की शुरुआत जीत के साथ की। मेराज शेख की अगुआई में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-35 से पराजित किया। 

विज्ञापन


दिल्ली के लिए मेराज (15), नवीन कुमार (9) और चंद्रन रंजीत (9) की त्रिमूर्ति ने मिलकर कुल 33 अंक जुटाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। जयपुर की टीम धीमी शुरुआत से नहीं उबर सकी और दिल्ली के प्रदर्शन के आगे घुटने टेक दिए। 

दिल्ली की यह 14 मैचों में छठी जीत है और वह छह जीत से जोन ए में 39 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, तमिल थलाईवाज और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला 35-35 से बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें