फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मस्ट्रांग ने स्वीकारा 21 साल में शुरू कर दी थी डोपिंग, 2012 में लगा था आजीवन प्रतिबंध

Wed, 20 May 2020 07:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 1993 में ओस्लो में जीता गया विश्व रोड रेस खिताब भी छिन सकता है लांस से
  • 2012 में लगा था आजीवन प्रतिबंध, वापस ले लिए थे सभी सात टूर डि फ्रांस खिताब
विज्ञापन
लांस आर्मस्ट्रांग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग ने खुलासा किया है कि पेशेवर के रूप में अपने पहले सत्र के दौरान उन्होंने 21 साल की उम्र से शक्तिवर्धक दवाइयों का सेवन शुरू कर दिया था। आर्मस्ट्रांग से जब पूछा गया कि तब उनकी उम्र कितने साल की थी जब पहली बार उन्होंने शक्तिवर्धक दवाइयों का सेवन किया था। उन्होंने कहा, ‘वाह। सीधे मुद्दे पर ही आते हैं, शायद 21 साल।’

विज्ञापन


ईएसपीएन के वृत्तचित्र में वह अमेरिका की पत्रकार मारिना जेनोविच से बात कर रहे हैं। इसका 90 सेकंड का ट्रेलर सोमवार को जारी किया। ‘लांस’ नामक यह वृत्तचित्र दो भागों में 24 और 31 मई को प्रसारित किया जाएगा। आर्मस्ट्रांग अब 48 साल के हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में स्वीकार किया था कि उन्होंने 1996 से डोपिंग शुरू की थी। उन्होंने 1999 से 2005 तक लगातार सात साल टूर डि फ्रांस का खिताब जीता था। बाद में हालांकि उनसे ये खिताब छीन लिए गए और 2012 से उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस नए खुलासे से उनका 1993 में ओस्लो में जीता गया विश्व रोड रेस खिताब भी छीना जा सकता है क्योंकि वह इससे एक सत्र पहले पेशेवर बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें