देश में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के दौरान पहलवान सतेंदर मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुश्ती के ट्रायल्स के दौरान सतेंदर को 125 किग्रा भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा।
देश में जारी राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के दौरान पहलवान सतेंदर मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुश्ती के ट्रायल्स के दौरान सतेंदर को 125 किग्रा भारवर्ग में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सतेंदर ने अपना आपा खो दिया और रेफरी जगबीर सिंह से भिड़ गए।
विज्ञापन
वायुसेना के पहलवान सतेंदर मैच में 18 सेकेंड बाकी रहते हुए 3-0 से आगे चल रहे थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी मोहित ने एक दांव लगाकर उन्हें पटखनी दी और फिर मैट से बाहर कर दिया। हालांकि, रेफरी विरेंदर मलिक ने मोहित को दो अंक नहीं दिए। इससे निराश मोहित ने फैसले को चुनौती दी। इसके बाद सीनियर रेफरी जगबीर सिंह से इसे देखने को कहा गया और उन्होंने टीवी रिप्ले देखकर मोहित को तीन अंक दिए।
इसकी वजह से दोनों खिलाड़ियों के 3-3 अंक हो गए और समय समाप्त होने तक बराबरी पर रहे, जिसके बाद मोहित को नियम के तहत आखिरी में अंक हासिल करने की वजह से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
मैच हारने के बाद सतेंदर ने अपना आपा खो दिया। वह मैट ए की तरफ पहुंचे, जहां रवि दहिया और अमन का फाइनल मुकाबला चल रहा था। यहां पहुंचकर सतेंदर ने जगबीर से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने पहले जगबीर को गालियां दी और उसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा, जिसकी वजह से वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गए।