21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत ने अपने पहले गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हीना के इस कमाल के बूते भारत के खाते में अब तक 11 गोल्ड मेडल आ चुके हैं।
हीना सिद्धू कुल 38 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शूटर एलिना गलिआबोविच 35 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर मेडल जीता। वहीं, तीसरे स्थान पर रही मलेशिया के आलिया सजान को 26 अंकों के साथ ब्रॉन्ड मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा फाइनल इवेंट के इस मुकाबले में भारत की ही एक अन्य महिला शूटर अनु सिंह 15 प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर रही।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में यह हीना का दूसरा मेडल था। इसके पहले उन्होंने 10 मीटर शूटिंग प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल पर निशाना दागा था। हीना के 234.0 स्कोर थे जबकि ऑस्ट्रेलिया की एलिना गलिआबोविच ने 214.9 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हिना, गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय शूटर मनु भाकर से करीब 7 अंक पीछे रहीं। उन्होंने स्टेज वन में 46.1 और 95.5 अंक हासिल किए, जबकि स्टेज 2 एलिमिनेशन राउंड में 234 का स्कोर किया था।
बता दें कि अभी तक भारत के खाते में कुल 20 मेडल आए हैं, जिनमें 11 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल है।