फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: सतीश शिवलिंगम के लिए लगा बधाइयों का तांता, राष्ट्रपति सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सतीश कुमार शिवलिंगम
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टर सतीश कुमार शिवलिंगम ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 77 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है। इसी के साथ मौजूदा कॉमनवेल्थ में भारत तीसरा गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो गया है। सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। इसके साथ ही भारत मेडल तालिका में कुल 5 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही है।

विज्ञापन


सतीश ने स्नैच में कुल 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने 312 के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन से अब तत भारत के खाते में हर दिन 1-1 गोल्ड मेडल आए। पहले दिन मीराबाई और दूसरे दिन संजीता ने देश का सम्मान बढ़ाया। वहीं, सतीश ने गोल्ड जीतकर तीसरे दिन का शानदार आगाज किया। सतीश के स्वर्ण पदक जीतने पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा,  'कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के तीसरे दिन भी वेटलिफ्टर्स ने भारत को गौरवान्वित किया। 77 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के लिए सतीश कुमार शिवलिंगम को बधाई।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सतीश कुमार शिवलिंगम
केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा, 'तीसरे दिन भी हमारे वेटलिफ्टर्स का लाजवाब प्रदर्शन। सतीश ने 77 किग्रा भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में लगातार रिकॉर्ड स्थापित किया। साल 2014 में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। गौरवान्वित क्षण।'
 


टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा, 'सुबह की शुरुआत स्वर्णिम हुई। हमलोगों के गिफ्ट लाया। 77 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के लिए सतीश कुमार शिवलिंगम को शुभकामनाएं। उन्होंने कुल 317 किग्रा के साथ गोल्ड मेडल जीता। यह ग्लासगो के बाद दूसरा गेल्ड मेडल है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें