फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: चिनप्पा क्वार्टरफाइनल में पहुंची, कार्तिक की पत्नी ने किया निराश 

Fri, 06 Apr 2018 03:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोशना चिनप्पा
विज्ञापन

भारत की स्टार महिला स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चिनप्पा ने ऑस्ट्रेलिया की तमिका सक्सबी को 11-6, 11-8, 11-4 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जोशना ने 22 मिनट में ही जीत हासिल कर ली। जोशना अब अगला मुकाबला 10 अप्रैल को खेलेगी। 

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल को सीधे गेम में इंग्लैंड की एलिसन वाटर्स से 3-11, 6-11 और 2-11 से हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि जोशना चिन्नपा 2003 में अंडर 19 की कैटेगरी में ब्रिटिश स्क्वॉश चैम्पियनशिप जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं थी। वे भारत की सबसे कम उम्र की नैशनल चैंपियन भी हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्लासगो में चल रहे 20वें कामनवेल्थ गेम्स में जोशना चिनप्पा एवं दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने स्क्वॉश में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें