फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, पिछले हफ्ते हुए थे पॉजिटिव

Mon, 24 May 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारत के महान धावक मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती 
  • बीते बुधवार को हुए थे कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'वह (मिल्खा सिंह) कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे। इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं, लेकिन हमने सोचा कि उन्हें भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।' वहीं, अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपने घर में आइसोलेट थे। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास में थे। जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे। मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच कराई। उन्होंने कहा था, 'बुधवार को केवल मैं पॉजिटिव आया जिससे मैं हैरान हूं।' उनकी पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया।

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सिंह ने ट्वीट किया, ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जिन्हें कोविड-19 उपचार के लिए मोहाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी स्वस्थ हो जाइए सर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें