फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में कोरोना: 15 अप्रैल तक टूर्नामेंट और ट्रायल का आयोजन नहीं कराए जाने की सलाह

Thu, 19 Mar 2020 07:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राष्ट्रीय महासंघों को 15 अप्रैल तक टूर्नामेंट और चयन ट्रायल आयोजित करने से रोक दिया और साथ ही कहा कि ओलंपिक जाने वाली टीम के खिलाड़ियों को किसी अन्य एथलीट से दूर रखा जाए जो ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन


ये निर्देश कोविड-19 महामारी के चलते दिए गए हैं, जिसने दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताओं पर बड़ा असर डाला है। इससे आगामी एथलेटिक्स इंडियन ग्रां प्री के आयोजन पर सवाल उठ गया है, जो शुक्रवार से शुरू होनी है।

मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघों को लिखे पत्र में कहा, ‘सभी खेल संस्थाओं और उनकी मान्यता प्राप्त इकाइयों को 15 अप्रैल 2020 तक किसी भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराने की सलाह दी जाती है, जिसमें टूर्नामेंट के अलावा चयन ट्रायल भी शामिल हैं।'
विज्ञापन


साथ ही मंत्रालय ने महासंघों से कहा कि वे ओलंपिक ट्रेनिंग शिविर में किसी अन्य एथलीट, कोच या सहयोगी स्टाफ को कोविड-19 महामारी के लिये पृथक रखने के प्रोटोकॉल का पालन किए बिना शामिल होने की अनुमति नहीं दें।

मंत्रालय ने दो-बिंदु निर्देश में कहा, ‘जहां ट्रेनिंग चल रही हो, उस परिसर में बाहर से एथलीट के संपर्क में आने की अनुमति नहीं होगी।’

इसके अनुसार, ‘पृथक रखने के प्रोटोकाल का पालन किए बिना किसी कोच, तकनीकी/सहायक स्टाफ एथलीट को ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने या मिलने की अनुमति नहीं होगी जो ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा नहीं हैं और ट्रेनिंग परिसर में नहीं रह रहे हैं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें