कोरोना के चलते ओलंपिक की तैयारियों का कैंप बंद करने वाली कुश्ती संघ पहली फेडरेशन बन गई है। कुश्ती संघ का कहना है कि कोरोना के चलते साई को सोनीपत और लखनऊ के कैंप बंद करने को कहा गया है। सोनीपत में 80 के करीब और लखनऊ में 40 के करीब पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ की संख्या थी। लेकिन कोरोना के डर से ज्यादातर पहलवान कैंप में नहीं पहुंचे थे। फिर रविवार को सोनीपत सेंटर की इंचार्ज ने उनसे कैंप बंद करने के लिए कहा था।
10 इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट किए गए रद्द
खेल मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी का संज्ञान लेते हुए एआईयू ने मार्च माह में होने वाले 10 इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। एआईयू के सेक्रेटरी जनरल बलजीत सिंह का कहना है कि सरकार की एडवाइजरी के बाद कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता है। इसी के चलते टूर्नामेंटों को रद्द किया गया है। इन्हें स्थिति सामान्य होने पर बाद में कराया जाएगा।
रद्द किए जाने वाले टूर्नामेंट इस प्रकार हैं।
- अमृतसर में आज से होने वाली महिलाओं की जिम्नास्टिक इंटरवर्सिटी
- मार्च के अंत में होने वाली बेसबाल की ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी
- पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में 25 मार्च से होने वाली पुरुषों की पेंचाक सिलाट इंटरवर्सिटी
- लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में 25 मार्च से होने वाली महिलाओं की वूशु इंटरवर्सिटी
- जीएनडीयू अमृतसर में 28 मार्च से होने वाली पुरुषों की वूशु इंटरवर्सिटी
- पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 मार्च से होने वाली रोइंग (पुरुष, महिला) इंटरवर्सिटी
- चंडीगढ़ में मार्च के अंत में होने वाली अमेरिकन फुटबाल इंटरवर्सिटी
- मेरठ में 18 मार्च से होने वाली ड्राप रोलबॉल इंटरवर्सिटी
- मनिपाल यूनिवर्सिटी में मार्च के अंत में होने वाली महिला क्रिकेट की इंटरवर्सिटी
- चेन्नई में मार्च के अंत में होने वाली ई स्पोट्र्स और मोटर स्पोट्र्स इंटरवर्सिटी