फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खेलों पर पड़ा है बड़ा प्रभाव, सावधानी बरतते हुए कई टूर्नामेंटों को किया जा चुका है रद्द

Sun, 15 Mar 2020 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुनियाभर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस की वजह से खेल जगत में बड़ा प्रभाव पड़ा है। विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को सुरक्षा की दृष्टि या तो स्थगित करना पड़ा है या फिर रद्द। इसके अलावा कई तरह के और भी कदम जैसे यात्रा पर पाबंदियां, खाली स्टेडियम में मैच, हाथ नहीं मिलाना जैसी हिदायतें भी दी जा रही हैं। भारत में आईपीएल जैसी बड़ी टी-20 लीग को स्थगित कर दिया गया है तो फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस समेत कई अन्य खेलों पर भी कोरोना की मार पड़ी है। 
विज्ञापन


ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कुछ प्रमुख खेलों से जुडी प्रतियोगिताएं के ताजा हालात के बारे में। 

 
खेल एवं प्रतियोगिता  आयोजन स्थल तारीख स्थिति 
क्रिकेट 
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज  लखनऊ एवं कोलकाता  15 और 18 मार्च स्थगित
महिलाओं की चार देशों की वनडे सीरीज चियांग मेई 3-11 अप्रैल रद्द 
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज सिडनी, होबर्ट 15 और 20 मार्च  रद्द
पाकिस्तान सुपर लीग  कराची 13 मार्च खाली स्टेडियम
श्रीलंका-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज श्रीलंका    रद्द
आईपीएल  भारत 29 मार्च स्थगित
ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे, टी-20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका   रद्द
ईरानी कप समेत भारतीय घरेलू सीरीज भारत   रद्द
       
तीरंदाजी
विश्व कप शंघाई  4-10 मई  रद्द
       
बैडमिंटन
BWF के सभी टूर्नामेंट      स्थगित
       
एथलेटिक्स
वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप नानजिंग 13-15 मार्च  स्थगित
एशियाई क्रॉस कंट्री हांगकांग 29 मार्च   
       
मुक्केबाजी 
अमेरिका ओलंपिक क्वालीफ़ायर ब्यूनस एरेस 26 मार्च- 3 अप्रैल स्थगित
विश्व कप  कोलोन 17-20 जून रद्द
       
निशानेबाजी
विश्व कप नई दिल्ली  15-26 मार्च स्थगित
ओलंपिक टेस्ट इवेंट टोक्यो  16-26 अप्रैल  रद्द
       
फुटबॉल 
एशियाई चैंपियंस लीग, UEFA  चैंपियंस लीग, UEFA यूरोपा लीग, सेरी-ए, इटालियन कप, बूंदेस्लिगा       स्थगित 
FIFA के सभी टूर्नामेंट     स्थगित 
AIFF के सभी टूर्नामेंट
       
टेबल टेनिस
ITTF के सभी टूर्नामेंट     स्थगित
       
पहलवानी
यूरोपीय ओलंपिक क्वालीफाइंग बुडापेस्ट 19-22 मार्च स्थगित 
ओलंपिक क्वालीफाइंग बुल्गारिया 30 अप्रैल-3 मई स्थगित 
एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग  चीन 27-29 मार्च  स्थगित 
       
हॉकी 
FIH Pro League चीन 14-15 मार्च स्थगित 
       
टेनिस 
एटीपी टूर    12 मार्च रद्द
आईटीएफ इवेंट   12 मार्च   स्थगित
फेड कप फाइनल  बुडापेस्ट 14-19 अप्रैल स्थगित


इनके अलावा दुनियाभर के कई अन्य खेलों के भी टूर्नामेंटों के आयोजन पर भी पड़ी है कोरोना की मार, जिसकी वजह से उनके आयोजन में भी किए गए हैं बदलाव।
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/sports/other-sports/national-tournaments-from-different-sports-affected-due-to-coronavirus-ipl-on-stake

https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/ipl-and-other-cricket-tournaments-badly-affected-by-nobel-coronavirus-makes-changes
विज्ञापन

बार्सिलोना क्लब सभी टूर्नामेंट से हटा, जर्मनी-इटली का दोस्ताना मैच टला

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने सभी टूर्नामेंट और अभ्यास सत्र से हटने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला वह पहला फुटबॉल क्लब बन गया। बार्सिलोना बोर्ड के प्रेसिडेंट जोसेप मारिया बार्टोमेऊ और मेडिकल स्टाफ की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बोर्ड ने क्लब की बी-टीम, अंडर-19 और महिला टीम को भी निलंबित कर दिया है।
 
जर्मनी और इटली के बीच 31 मार्च को होने वाला दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच स्वास्थ्य कारणों से रद्द कर दिया गया । बावारिया क्षेत्र में सौ से अधिक लोगों के एक जगह पर जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

अगर मैच खाली स्टेडियम में भी होता है तो टीम के सदस्यों, सहयोगी स्टाफ और मीडिया की संख्या उससे ज्यादा होगी। जर्मन फुटबॉल महासंघ ने कहा ,‘ यह फैसला होना ही था।’ जर्मनी को स्पेन के खिलाफ 26 मार्च को मैड्रिड में खेलना है लेकिन अभी वह मैच आधिकारिक रूप से रद्द नहीं हुआ है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें