फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: वापसी के लिए तैयार एलपीजीए टूर, 31 जुलाई से शुरू होगी चैंपियनशिप

Thu, 16 Jul 2020 03:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महिला पेशेवर गोल्फ टूर (एलपीजीए) लगभग छह महीने के बाद वापसी के लिए तैयार है, जिससे पहले सभी खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया जाएगा। एलपीजीए टूर आखिरी बार 16 फरवरी को खेला गया था जब इनबी पार्क ने महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था, इसके बाद एशिया में तीन टूर्नामेंट रोक दिए गए थे और फिर कोविड-19 के कारण खेल गतिविधियां ही ठप पड़ गई थी एलपीजीए टूर को इस छह महीनों में 13 टूर्नामेंट का आयोजन करना था, लेकिन इनमें से कुछ को स्थगित तो अन्य को रद्द कर दिया गया। अब एलपीजीए टूर की शुरुआत 31 जुलाई को एलपीजीए ड्राइव ऑन चैंपियनशिप से होगी जो टोलेडो के इनवरनेस क्लब में खेली जाएगी। टूर के अनुसार सभी खिलाड़ियों, कैडीज और संबंधित कर्मचारियों का इससे पहले कोविड-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें