फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1: शूमाकर के नाम एक ट्रैक पर सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड, हैमिल्टन कर सकते हैं बराबरी

Thu, 16 Jul 2020 02:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लुईस हैमिल्टन इस सप्ताहांत हंगरी ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीतने पर अपने जमाने के दिग्गज ड्राइवर माइकल शूमाकर के किसी एक ट्रैक पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के फार्मूला वन रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यही नहीं हैमिल्टन इससे शूमाकर के फार्मूला वन में 91 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने से पांच जीत दूर रह जाएंगे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताहांत ऑस्ट्रिया में स्टारियन ग्रां प्री में जीत के बाद माना जा रहा है कि ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन रविवार को हंगरी ग्रां प्री में आठवीं जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। किसी एक ट्रैक पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकार्ड अभी शूमाकर के नाम पर है, उन्होंने फ्रांसीसी ग्रां प्री में आठ जीत हासिल की थी। शूमाकर ने वहां अपनी पहली जीत 1994 में दर्ज की थी।

हैमिल्टन ने कहा, 'जब भी मैं माइकल के रिकॉर्ड को याद करता हूं तो हैरान हो जाता हूं। कितनी जीत, कितनी चैंपियनशिप। रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड। मैं उनकी महानता और सफलता को लगातार याद करता हूं।' हैमिल्टन ने हंगरी ग्रां प्री में 2007 में पहली जीत हासिल की थी। मर्सीडीज के ड्राइवर के रूप में उन्होंने यहां पहली जीत 2013 में दर्ज की थी। इसके बाद 2014 को छोड़कर उन्होंने हर साल यहां खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें