डायरेक्टर जनरल मुहम्मद इकबाल ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान की ओर से उन्हें चैंपियनशिप में खेलने के लिए ईमेल आया है। उन्होंने 25 खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलने की बात कही है। उन्होंने वीजा के लिए कोशिश करने को कहा है।
हालांकि वह जानते हैं कि मामला कश्मीर का है जिसके चलते पाक टीम को वीजा मिलना संभव नहीं होगा। जापान टीम को उन्होंने समझाया है। वह फिर से वीजा की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चीन ने प्रायोजक नहीं मिलने की बात कहकर आने से इंकार किया है।
इकबाल के मुताबिक कश्मीर क्षेत्र में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहा है जिसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, बांग्लादेश, चाईनीज ताईपे, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस ने आने के लिए हामी भरी है।
मार्शल आर्ट होने के कारण पेंचाक सिलाट कश्मीर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। तीन सदस्यीय भारतीय टीम ने जकार्ता एशियाई खेलों में भी शिरकत की थी। हालांकि पहले 22 नाम मंजूर हुए थे, लेकिन बाद में काटकर तीन सदस्य ही भेजे गए। इकबाल बताते हैं कि चैंपियनशिप के आयोजन का रास्ता केंद्रीय खेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद साफ हुआ।
मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही चैंपियनशिप में खेलने वाले देशों ने वीजा की प्रक्रिया शुरू की। अगर मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिलती तो चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हो सकता था। इकबाल का कहना है कि यह चैंपियनिशप श्रीनगर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।