एशियाई खेलों की महाशक्ति चीन रियो ओलंपिक में 416 खिलाड़ियों का दल भेजेगा, जिसमें 35 ओलंपिक चैंपियन शामिल हैं।
चीनी दल में 160 पुरुष खिलाड़ी और 256 महिलाएं हैं जो 26 खेलों की 210 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इस दल में कुल 711 सदस्य है जिसमें 29 विदेशी कोच शामिल हैं।
चीन के खेल प्रशासन उप निदेशक केई झेन्हुआ ने कहा, "यह ओलंपिक के लिए बाहर चीन की ओर से भेजा जाने वाला सबसे बड़ा दल है।" 14 साल की अई यांहान दल की सबसे छोटी सदस्या हैं जो महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। जबकि 2008 में बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग चैंपियन 39 साल के चेन यिंग सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं जो अपना चौथा ओलंपिक खेलने जा रहे हैं।
इस बार चीन ओलंपिक में पहले स्थान पर आना चाहेगा। पिछली बार लंदन ओलंपिक में चीन दूसरे स्थान पर रहा था। इस बार उसे टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक्स, भारोत्तोलन, शूटिंग और डाइविंग में पदक जीतने की संभावना है।