फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: टोक्यो और बीजिंग ओलंपिक के लिए आईओसी का चीन के साथ करार

Thu, 11 Mar 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और चीन ने टोक्यो और बीजिंग ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों और टीमों के टीकाकरण के लिए अनुबंध किया है। चीनी ओलंपिक समिति के साथ अनुबंध की घोषणा गुरुवार को आईओसी की ऑनलाइन बैठक के दौरान हुई। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, 'हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। यह एकजुटता की ओलंपिक भावना के अनुरूप है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैरालम्पिक प्रतियोगियों को टीके की अतिरिक्त 'डोज' के लिए आईओसी भुगतान करेगी। टोक्यो ओलंपिक के करीब होने के बावजूद जापान में टीकाकरण की रफ्तार मंद है। फरवरी में जापान ने टीकाकरण शुरू किया। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से और बीजिंग शीतकालीन खेल फरवरी 2022 में होने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें