फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ विश्व कप : कतर की टीम पहुंची, ब्रिटेन और ब्राजील की टीमें कड़े पृथकवास में रहेंगी

Thu, 11 Mar 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले संयुक्त निशानेबाजी विश्व कप के लिए कतर की टीम यहां पहुंच गई है जबकि ब्राजील और ब्रिटेन की टीमें शुक्रवार को पहुंचेंगी। यहां पहुंचने के बाद टीमें सात दिन के कड़े पृथकवास में रहेंगी। ब्राजील और ब्रिटेन में हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी बढे़ हैं। इन दोनों देशों के निशानेबाज, कोच और अधिकारी डाक्टर कर्णी सिंह रेंज के पास रेडिसन होटल में पृथकवास में रहेंगे। बता दें कि निशानेबाजी विश्व कप 18 से 29 मार्च तक होना है।

विज्ञापन


40 देशों के निशानेबाज इस टूर्नामेंट में ले रहें हैं भाग 
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) के इस टूर्नामेंट में 40 देशों के निशानेबाज भाग ले रहे हैं। इनमें दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, ब्राजील, अमेरिका, ईरान, उक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की शामिल हैं। चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी , रूस , न्यूजीलैंड, कुवैत और मलयेशिया जैसे देशों ने टीमें नहीं भेजी है।

भारत का 57 सदस्यीय दल इस टूर्नामेंट का हिस्सा
भारत का 57 सदस्यीय दल इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है। इसमें टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके 15 निशानेबाज शामिल हैं। इनमें अंजुम मुद्गिल, दिव्यांश सिंह पंवार, मनु भाकर, सौरभ चौधरी प्रमुख है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अनीश भानवाला को भी 25 मीटर रैपिड पिस्टल टीम में रखा गया है।
विज्ञापन


निशानेबाजों को 14 दिन के कड़े पृथकवास से रियायत मिलने का अनुरोध
पिछले महीने खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा था कि विश्व कप में भाग लेने के लिए निशानेबाजों को प्रोत्साहित करने के मकसद से पृथकवास के नियमों में उदारता बरती जाएगी। इससे पहले उनसे अनुरोध किया गया था कि निशानेबाजों को 14 दिन के कड़े पृथकवास से रियायत मिले और विदेशी टीमों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें