फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद ने लेवोन को हराया, अनीष गिरी से मिली हार  

Sun, 24 Nov 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के लिए टाटा स्टील रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में शनिवार का दिन भी मिश्रित सफलता वाला रहा। आनंद ने पहली बाजी में लेवोन आरोनियन को हराया जबकि नकामुरा के साथ उन्होंने बाजी ड्रा खेली।

विज्ञापन


आनंद को हालांकि नीदरलैंड के अनीष गिरी से दिन की अपनी आखिरी बाजी में हार का सामना करना पड़ा। विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने दूसरे दिन अपनी बढ़त तीन अंक की कर दी है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है। रैपिड में अभी तीन बाजियां खेली जानी हैं जबकि ब्लिट्ज में 18 बाजियां होंगी ऐसे में कोई भी जीत सकता है लेकिन कार्लसन ने अभी अपना दबदबा बना रखा है।

कार्लसन ने दिन की अपनी पहली दो बाजियों में अमेरिका के हिकारू नकामुरा और नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराया और आखिर में भारत के विदित गुजराती के खिलाफ कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद बाजी ड्रा करायी।
विज्ञापन


कार्लसन के संभावित 12 में से दस अंक हैं तथा वह संयुक्त दूसरे स्थान पर काबिज नकामुरा और वेस्ली सो से तीन अंक आगे हैं। आनंद के छह अंक हैं और वह चीन के डिंग लीरेन और गिरी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। हरिकृष्णा और गुजराती दोनों के समान पांच अंक हैं और वे संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें