फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: चेकमेट प्रतियोगिता में अमेरिका ने भारत को 5-0 से रौंदा, नाकामूरा ने गुकेश को दी शिकस्त

Sun, 05 Oct 2025 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच के दौरान कई तनावपूर्ण मौके आए और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के मौके बनाए लेकिन अमेरिका ने मौकों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिकारू नाकामूरा ने विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराया जिससे अमेरिका के एर्लिंगटन में चल रही पहली चेकमेट प्रतियोगिता में मेजबान देश ने भारत को 5-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन


मैच के दौरान कई तनावपूर्ण मौके आए और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के मौके बनाए लेकिन अमेरिका ने मौकों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को फाबियानो करुआना के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को अंतरराष्ट्रीय मास्टर कारिसा यिप ने हराकर उलटफेर किया।

अंतरराष्ट्रीय मास्टर लेवी रोजमैन ने इसके बाद सागर शाह को हराया जबकि ईथेन वैज को अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनी एडेवुमी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें