फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज खिलाड़ी श्रीनाथ नारायणन से स्वर्ण पदक पर लिया गया कस्टम शुल्क होगा वापस: रिजिजू

Sat, 05 Dec 2020 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ी श्रीनाथ नारायणन को पूरा पैसा वापस दिया जाएगा। बता दें कि फिडे ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप में जीते स्वर्ण पदक पर कस्टम शुल्क देने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणन को स्वर्ण पदक लाने के लिए 6300 रूपये कस्टम शुल्क देना पड़ा। यह पदक उन्होंने इस साल अगस्त में फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में जीता था। रिजिजू ने शनिवार को कहा कि उनके कार्यालय ने नारायणन से संपर्क किया है और मामला सुलझ गया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं इस खबर से बहुत निराश हूं। मेरे कार्यालय ने खिलाड़ी से संपर्क किया है। उन्होंने कहा, यह कूरियर कंपनी और कस्टम विभाग के बीच गलतफहमी का नतीजा है। मामला सुलझ गया है। कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की है और श्रीनाथ नारायणन को पैसा वापिस किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्होंने पदक मिल गया लेकिन कस्टम शुल्क चुकाना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें