फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश ने फ्रीस्टाइल शतरंज में खेले तीन ड्रॉ, एक में हारे; अलीरेजा फिरोजा ने दी शिकस्त

Sat, 08 Feb 2025 08:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैंबर्ग।

सार

फैबियानो कारुआना और सिंदारोव 3.5-3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को दो हार और दो जीत मिलीं।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने शतरंज के नए अवतार फ्रीस्टाइल ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में मिली-जुली शुरुआत की है। पहले चार दौर में उन्होंने तीन ड्रॉ खेले और फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के हाथों उन्हें हार मिली। उन्होंने नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव से ड्रॉ खेला। साथ ही तीसरे और चौथे दौर में भारतीय दिग्गज ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव के साथ ड्रॉ खेला। 
विज्ञापन


ग्रुप चरण में अभी पांच दौर बाकी हैं और अगले चरण में जाने के लिए गुकेश को दस प्रतिभागियों में से शीर्ष आठ में जगह बनाने की जरूरत है। शीर्ष आठ में पहुंचने के लिए गुकेश को अगले दौर में अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा।

फैबियानो कारुआना और सिंदारोव 3.5-3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन को दो हार और दो जीत मिलीं। शतरंज का यह नया प्रारूप मैग्नस कार्लसन और जर्मनी के उद्यमी जान हेनरिक ब्यूटलर की देन है। इस प्रारूप में मोहरों को स्थायी की जगह अलग-अलग पोजीशन पर रखा जाता है। फ्रीस्टाइल शतरंज प्रतियोगिता दुनिया की शीर्ष शतरंज संस्था फिडे के साथ टकराव के बावजूद पेशेवर शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक स्थायी टूर्नामेंट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें