फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश ने बना दिया रिकॉर्ड, लाइव रेटिंग में डिंग लिरेन से आगे निकले, जानें पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लाइव रेटिंग के अनुसार वह देश के भी नंबर एक शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। एक मई को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके बाद वह विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर डी गुकेश की लाइव रेटिंग 2763.4 तक पहुंच गई है। वह छठे स्थान पर हैं। लाइव रेटिंग के अनुसार गुकेश विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से आगे निकल गए हैं। डिंग की लाइव रेटिंग 2762 है और वह सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


यह भी तय है कि एक मई को फिडे की ओर से जारी होने वाली रैकिंग में गुकेश विश्व नंबर छह होंगे और लिरेन का उनसे पीछे सातवां स्थान होगा। यही नहीं लाइव रेटिंग के अनुसार वह देश के भी नंबर एक शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। एक मई को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके बाद वह विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ देंगे।

यह भी संभावना है कि विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान चुनौतीकर्ता गुकेश की रैंकिंग विश्व चैंपियन डिंग से ऊपर रह सकती है। ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से का कहना है कि विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले से पहले चुनौतीकर्ता और विश्व चैंपियन कम मुकाबलों में उतरते हैं, जिससे उनकी रेटिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अंतिम बार 2013 में ऐसा हुआ था जब चुनौतीकर्ता मैग्नस कार्लसन की रेटिंग विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के मुकाबले ज्यादा थी। यहां कार्लसन जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें