फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: गुकेश ने कारुआना को हराकर चौथा स्थान हासिल किया, अभी 18 ब्लिट्ज गेम बाकी

Thu, 14 Aug 2025 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)

सार

इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 1,75,000 अमेरिकी डॉलर है और इसमें अभी 18 ब्लिट्ज गेम खेले जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने अमेरिका के लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज से मिली हार से उबरते हुए वेस्ली सो और फैबियानो कारूआना की अमेरिकी जोड़ी को हराकर यहां ग्रैंड शतरंज टूर के सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज के रैपिड वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


यह लगातार तीसरा दिन था जब गुकेश ने हार के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद वह चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 1,75,000 अमेरिकी डॉलर है और इसमें अभी 18 ब्लिट्ज गेम खेले जाने बाकी हैं।

गुकेश से हारने के बावजूद कारुआना रैपिड वर्ग में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। उनके बाद आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन का नंबर आता है जिनके 13 अंक हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह गुकेश से एक अंक आगे हैं।
विज्ञापन


पेरेज़, वेस्ली और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। यह तीनों वियतनाम के लिएम ले क्वांग से दो अंक आगे हैं। अमेरिका के सैम शैंकलैंड पांच अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं। ग्रिगोरी ओपेरिन के सिर्फ तीन अंक हैं और वह अंतिम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें