फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai Grand Masters: विदित गुजराती हुए उलटफेर का शिकार, चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में कार्तिकेयन से मिली हार

Wed, 13 Aug 2025 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कार्तिकेयन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुजराती पर जीत दर्ज की। अर्जुन एरिगेसी को नीदरलैंड के स्टार अनीश गिरी ने ड्रॉ पर रोका।
विज्ञापन
विदित गुजराती - फोटो : FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदित गुजराती को चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में उलटफेर का सामना करना पड़ा और ग्रैंडमास्टर एम कार्तिकेयन ने उन्हें सातवें दौर में कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की। कार्तिकेयन ने काले मोहरों से खेलते हुए गुजराती पर जीत दर्ज की। वहीं, जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने खिताब की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत कर ली,  जबकि कीमर ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अवॉन्डर लियांग पर शानदार जीत की बदौलत बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


अर्जुन एरिगेसी को नीदरलैंड के स्टार अनीश गिरी ने ड्रॉ पर रोका। दो दौर बचे हैं। एरिगेसी अपनी अहम बाजी में गुजराती से भिड़ेंगे। मास्टर्स में अन्य मुकाबलों में ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने ग्रैंडमास्टर रे रॉबसन को हराया जबकि ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट और ग्रैंडमास्टर वी प्रणव ने अंक बांटे।

चैलेंजर्स में ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका ग्रैंडमास्टर दिप्तायन घोष को हराकर संयुक्त बढ़त बनाए हैं, जबकि एम प्रणेश ने भी ग्रैंडमास्टर आर वैशाली को हराकर शीर्ष पर अपनी जगह बनाए रखी। ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु पुराणिक को ग्रैंडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने ड्रॉ पर रोका। अन्य बाजियों में आईएम हर्षवर्धन जीबी ने ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को हराया और ग्रैंडमास्टर पा इनियान ने ग्रैंडमास्टर अधिबन भास्करन के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें