फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: 16 साल के ग्रैंडमास्टर प्रगनाननंदा अंतिम दौर में अनीश गिरि से हारे, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष

Fri, 29 Apr 2022 10:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ओस्लो ई स्पोर्ट्स कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के आखिरी दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से हारकर खिताब से वंचित रह गए। सोलह वर्ष के प्रगनाननंदा को आखिरी दौर में 0.5-2.5 से पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनाननंदा ओस्लो ई स्पोर्ट्स कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के आखिरी दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से हारकर खिताब से वंचित रह गए। सोलह वर्ष के प्रगनाननंदा को आखिरी दौर में 0.5-2.5 से पराजय झेलनी पड़ी। वह पांचवें दौर तक शीर्ष पर चल रहे थे। छठे दौर में उन्हें पोलैंड के जॉन क्रिस्टोफ डुडा ने हराया जिन्होंने खिताब भी जीता। प्रगनाननंदा 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


डुडा के 14, वियतनाम के लियेम कुआंग लि के 13 और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के भी 12 अंक थे। कार्लसन को आखिरी दौर में अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव ने मात दी। प्रगनाननंदा ने नीदरलैंड के जोर्डन वान फोरीस्ट, मामेदियारोव, लियेम और कनाडा के एरिक हांसेन जैसे दिग्गजों को हराया। वह कार्लसन से 0.3 से हार गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें