फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI ने दर्ज किया SAI के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ केस, घूस लेने का था आरोप

Sun, 13 Aug 2017 03:22 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
SAI
विज्ञापन
सीबीआई ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ कथित रूप से एक लाख रुपये घूस लेने के मामले में केस दर्ज किया है। न्यूज चैनल के एक रिपोर्टर ने स्टिंग ऑपरेशन में विदेशी बंदूक और शूटिंग रेंज की सुविधाएं मुहैया कराने के बदले में घूस लेने का खुलासा किया था।
विज्ञापन


साई के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीसी) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जिसने बताया था कि हिंदी समाचार चैनल के रिपोर्टर ने स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसे 17 जुलाई को दिखाया गया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि करणी सिंह शूटिंग रेंज के प्रशासक शिव दत्त बक्शी को कथित तौर पर रिपोर्टर से एक लाख रुपये और शराब की बोतल लेते हुए देखा गया। इसके बदले रेंज की निशानेबाजी सुविधाएं उपलब्ध करानी थी और नियमों में हेराफेरी करके अवैध तरीके से विदेशी बंदूक दिलानी थी।-
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें