फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: आखिरी पांच मिनट में गुजरात ने पलट दिया पांसा, दिल्ली को दी मात

Sun, 13 Aug 2017 02:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
दबंग दिल्ली बनाम गुजरात फॉर्च्यून जायंट - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अपना पहला सीजन खेल रही गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने दबंग दिल्ली को 29-25 के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वह जोन ए में अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दबंग दिल्ली की यह पांच मैच में लगातार चौथी हार है। इस हार के साथ वह जोन में पांचवें पायदान पर आ गई है। 
विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। 19वें मिनट तक दोनों के बीच 10-10 अंक की बराबरी थी। लेकिन अंतिम मिनट में गुजरात ने 11-10 के स्कोर के साथ एक अंक की बढ़त हासिल कर ली। 

और पढ़ें यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटन्स को मात देकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत 
दूसरे हाफ की दिल्ली ने शानदार शुरुआत की और शुरुआती मिनट में ही 12-17 से पांच अंत की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ के  दसवें मिनट तक बढ़त गुजरात ने कम किया और स्कोर 20-21 तक ले आई। आखिरी दस मिनट में मैच का पाला गुजरात की ओर झुकने लगा। आखिरी पांच मिनट में स्कोर 24-24 की बराबरी पर आ गया। इसके बाग घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही गुजरात ने अंत तक दिल्ली को पांच मिनट में केवल एक अंक हासिल करने दिया और 29-25 से मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में जीता हुआ मैच अंतिम पांच मिनट में गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीन लिया। 
विज्ञापन


गुजरात ने अटैक में मेराज शेख की दिल्ली को हरा दिया। गुजरात ने रेड में 17 अंक बटोरे वहीं दिल्ली केवल 12 अंक बटोर सकी। टैकल में दोनों टीमों का पलड़ा तकरीबन बराबर रहा। गुजरात को टैकल में 7 तो दिल्ली को 8 अंक हासिल हुए। दोनों टीमों ने एक दूसरे को ऑल आउट कर 2-2 अंक बटोरे। दोनों टीमों को 3-3 अंक अतिरिक्त के रूप में हासिल हुए। गुजरात की ओर से रेडर सचिन ने सबसे अधिक 8 अंक जुटाए। वहीं दिल्ली के कप्तान मेराज शेख 7 अंक जुटा सके।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें