फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में साई कोच पर केस, चुपचाप की गई थी समिति से शिकायत

Sun, 21 May 2023 05:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

शिकायतकर्ता एथलीटों में ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को पलटन बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सोललगांव में साई प्रशिक्षण केंद्र के एथलीटों ने प्रभारी और तैराकी कोच मृणाल बासुमतारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता एथलीटों में ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को पलटन बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

साई यौन उत्पीड़न के मामलों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। इसी का पालन करते हुए मामला दर्ज कराया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे एथलीटों को न्याय मिले। 
विज्ञापन


गुवाहाटी में चयन ट्रायल के दौरान साई, प्रशिक्षण केंद्र सोललगांव के कुछ एथलीटों और उनके कोच की ओर से मामला प्रकाश में लाया गया था। मामले को नोडल खेल निकाय के क्षेत्रीय केंद्र की आंतरिक समिति को भेजा गया था और इसकी जांच शुरू हो चुकी है। साई, गुवाहाटी के सूत्रों ने कहा कि मामले की अत्यधिक संवेदनशील प्रकृति के कारण सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें