बुल्गेरियन हेवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव को एक इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर जेन्निफर रवालो को सरेआम किस करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, 37 वर्षीय बॉक्सर कुब्रत ने एक लाइव इवेंट के सवाल-जवाब के दौरान एक महिला रिपोर्टर को सबके सामने में किस कर लिया था। जिसके बाद इस घटना को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।
इस मामले में जब 37 वर्षीय बॉक्सर को माफी मांगने को कहा गया तो उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला पत्रकार उनकी दोस्त है। हालांकि, बाद में इस घटना को लेकर महिला पत्रकार ने खेद जताया और इंटरव्यू का विरोध भी किया।
उस घटना के बाद में बॉक्सर ने अपने बयान में लिखा, 'जेनी वास्तव में मेरी एक दोस्त है। इंटरव्यू के बाद मैं बहुत उत्साहित था। मैंने उसे किस किया। उस रात के बाद वह मेरे और मेरे अन्य दोस्तों के साथ मेरे पोस्ट-फाइट सेलिब्रेशन में शामिल हुई। हम दोनों किस वाले वीडियो को देखकर खूब हंसे और एक दूसरे को थैंक्यू कहा। वास्तव में इससे ज्यादा कुछ नहीं था।'