रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने शुक्रवार को ब्रिटिश ग्रां प्री के लिए पहले अभ्यास सत्र में सबसे तेज समय निकाला जबकि फेरारी के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल कार में समस्या के कारण ज्यादातर सत्र में बाहर ही रहे। वर्स्टापेन ने अपनी रेड बुल से एक मिनट 27.422 सेकेंड का समय निकाला, जिससे वह चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन से .474 सेकेंड आगे रहे। लांस स्ट्रोल तीसरे और रेड बुल के दूसरे ड्राइवर एलेक्जैंडर एल्बोन चौथे सथान पर रहे।