पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी जानशेर खान को पीठ की पुरानी समस्या के लिए पेशावर में दो ऑपरेशन कराने पड़े। पीठ की इस समस्या ने भी 2001 में खेल से उनके संन्यास लेने में भूमिका अदा की थी। आठ बार के विश्व स्क्वॉश चैंपियन और छह बार के ब्रिटिश ओपन चैंपियन जानशेर का पीठ की समस्या बिगड़ने के बाद पेशावर में शिफा अस्तपाल में ऑपरेशन किया गया, उनके करीबी रिश्तेदार ने पेशावर से कहा, 'उन्हें पीठ की समस्या के लिए सर्जरी कराने के लिए ब्रिटेन जाना था, लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तो वह सीधे चल भी नहीं पा रहे थे, जिससे पाकिस्तान के विशेषज्ञों ने पेशावर में ही उनकी सर्जरी करने का फैसला किया।'