फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरी सहित सभी महिला मुक्केबाजों का होगा ट्रायल, ओलंपिक क्वालिफायर के लिया होगी दावेदारी

Sun, 10 Nov 2019 07:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : social media
विज्ञापन

हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा ने कहा कि अगले साल ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सभी महिला मुक्केबाजों को 29-30 दिसंबर को चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेना होगा। इस कदम से चयन को लेकर उठा विवाद समाप्त हो गया जिसका केंद्र एम सी मैरीकॉम थीं।

विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अध्यक्ष अजय सिंह के बयान के अनुसार छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को ट्रायल्स से छूट दी गई थी जिससे विवाद खड़ा हुआ था। लेकिन निएवा ने कहा कि महिलाओं के सभी पांच ओलंपिक वर्गों में मुक्केबाजों को दो दिन में होने वाली चयन बाउट के आधार पर चुना जाएगा। ओलंपिक क्वालिफायर अगले साल फरवरी में चीन में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें