फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 साल की महिला ने व्हील चेयर में पूरी की पांच किलोमीटर की दौड़, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

Sun, 10 Nov 2019 07:04 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्हीलचेयर - फोटो : social media
विज्ञापन

यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर पांच किलोमीटर की ‘दुबई रन’ दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। खाड़ी के प्रमुख अखबार खलीज टाइम्स के मुताबिक कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) हैं। दोनों ने इस दौड़ में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कुसुम भार्गव दुबई रन में हिस्सा लेने वाली सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। भार्गव ने कहा, ‘मैं कई लोगों से मिली, उन्होंने मेरे साथ तस्वीरें भी लीं। मैंने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की और इस सफलता का श्रेय सिर्फ मेरी बहू को ही जाता है।’

वहीं, शारजाह की रहने वाली ईश्वरी अम्मा भी दुबई रन में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज प्रतिभागियों में से एक थीं। उन्होंने भी अपनी बहू और नाती-पोतों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्यों ने ही दौड़ की शुरुआत से अंत तक व्हीलचेयर को धक्का दिया। अम्मा ने कहा, ‘मेरा बेटा हमेशा हमें दुबई लाकर शेख जायद रोड और उसके आस-पास की खूबसूरत इमारतें दिखाता था। आज, अपने पैरों पर यहां होने का अनुभव उसी का कमाल है।’
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं  

दुबई में सोशल मीडिया पर इन बुजुर्ग भारतीय महिलाओं की चर्चा आम है। चूंकि दरकते परिवारों का शिकार यूएई जैसा देश भी है इसलिए सास बहू के रिश्ते पर कुसुम भार्गव के बयान को काफी सराहा जा रहा है जिसने सफलता का श्रेय अपनी बहू को दिया। वहीं ईश्वरी अम्मा का बेटे को श्रेय देना भी प्रशंसनीय बताया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें