फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ने ओलंपिक खेलने के लिए पेशेवर बॉक्सरों को वापस आने का दिया प्रस्ताव

Sat, 31 Aug 2019 12:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने विजेंदर सिंह समेत पेशेवर बॉक्सरों के लिए टोक्यो ओलंपिक की राह खोलने के लिए अनोखा फैसला लिया है। बीएफआई ने पेशेवर बॉक्सरों को उनसे जुडने का प्रस्ताव दिया है। जिससे पेशेवर बॉक्सर फेडरेशन से जुड़े टूर्नामेंट और ट्रायल खेल सकें और ओलंपिक के लिए अपना दावा जता सकें। फेडरेशन ने शर्त भी रखी है कि उन्हें इसके लिए पेशेवर बॉक्सिंग को छोड़ना होगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि, फेडरेशन को कुछ पेशेवर बॉक्सरों की ओर से ओलंपिक में दावेदारी के प्रस्ताव मिले हैं। बॉक्सिंग की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था आईबा पर आईओसी ने प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले ओलंपिक में आईबा ने अपने पेशेवर बॉक्सरों (एपीबी) की लीग से उन्हें ओलंपिक का कोटा दिलवाया था। इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा है। आईओसी की ओर से तीन ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट कराए जा रहे हैं।

पहला एशियाई क्वालिफायर जनवरी में चीन में हो रहा है। बाकी दो विश्व क्वालिफायर बाद में होने हैं। इनमें पेशेवर बॉक्सरों को जगह नहीं दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएफआई ने पेशेवर बॉक्सरों के लिए ओलंपिक की राह खोली है। इस वक्त देश के प्रमुख पेशेवर बॉक्सरों में विजेंदर सिंह और नीरज गोयत शामिल हैं।
विज्ञापन


अगर दोनों को ओलंपिक के लिए दावेदारी जतानी है। तो उन्हें अपनी संस्थाओं डब्ल्यूबीए और डब्ल्यूबीसी से करार तोड़ अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। इसके बाद उन्हें अपनी राज्य यूनिट से जुड़कर बीएफआई से रजिस्ट्रेशन कराना है। बीएफआई ने प्रस्ताव तो दे दिया है, लेकिन पेशेवर बॉक्सिंग छोडने का फैसला कितने बॉक्सर ले पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें