फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजों का कैंप भी बंद, 27 मार्च से शुरू होंगी ओलंपिक की तैयारियां

Thu, 19 Mar 2020 08:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing
विज्ञापन

अम्मान (जॉर्डन) में हुए ओलंपिक क्वालिफायर से लौटने के बाद सभी मुक्केबाजों को घर जाने के लिए कह दिया गया था। लेकिन कुछ कोच और मुक्केबाज पटियाला स्थित कैंप में जाने के इच्छुक थे। इन्हें फेडरेशन ने वहां जाने से रोकते हुए कैंप बंद करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


फेडरेशन का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफाइंग के ट्रायल कराए जाने थे, लेकिन इन्हें अब स्थगित कर दिया गया है। घर में एकांत वास पूरा करने के बाद 27 मार्च से कैंप में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे मुक्केबाजों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। वर्ल्ड क्वालिफाइंग के ट्रायल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कराए जा सकते हैं।

सोनिया सहित पांच छह मुक्केबाज ही कैंप में
कैंप में सोनिया लाठेर सहित छह मुक्केबाज ही हैं। इस वक्त पटियाला कैंप में ट्रायल में खेलने वाले सुमित सांगवान, बृजेश (81 किग्रा) और संजीत (प्लस 91 किग्रा) को और दिल्ली में महिलाओं के  कैंप में 57 किलो में मनीषा मोन, सोनिया लाठेर और ज्योति को रखा गया है।
विज्ञापन


तुर्की से लौटे नीरज को पटियाला भेजा
ओलंपिक क्वालिफाई करने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा बुधवार की सुबह जर्मनी के कोच और साथी थ्रोअर रोहित यादव के साथ दिल्ली लौट आए। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की कवायदों के चलते नीरज और उनके साथियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के बाद एकांतवास के लिए नहीं भेजा गया। फेडरेशन ने उन्हें सीधे एनआईएस पटियाला में चल रहे कैंप में जाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें