फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द, शुक्रवार को पहुंचेगी मशाल

Wed, 18 Mar 2020 02:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि चार और पांच अप्रैल को होने वाला जिम्नास्टिक टेस्ट टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि जापान जिम्नास्टिक संघ ने लयबद्ध जिम्नास्ब्टिक आल अराउंड विश्व कप रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और आईओसी ने बार बार कहा है कि ओलंपिक 24 जुलाई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे, लेकिन एक स्थानीय सर्वे में 70 प्रतिशत जापानियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खेल समय पर होंगे।

ओलंपिक मशाल शुक्रवार को यूनान से विमान से यहां पहुंचेगी । चार महीने तक चलने वाली मशाल रिले 26 मार्च को शुरू होगी। कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने दर्शकों से कहा है कि आप सड़कों पर से ही मशाल को देख सकते हैं। साथ ही ये भी कहा है कि कोशिश करें की ज्यादा भीड़ ने जमा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें