फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open Boxing: अमित, सुमित और अनंता के फाइनल में, सात खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए पेश करेंगे चुनौती

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल सहित तीन भारतीय मुक्केबाजों ने फुकेत में थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। महिलाओं के वर्ग में अनंता प्रहलाद (54 भारवर्ग) फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन
अमित पंघाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल सहित तीन भारतीय मुक्केबाजों ने फुकेत में थाईलैंड ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। महिलाओं के वर्ग में अनंता प्रहलाद (54 भारवर्ग) जबकि पुरुषों में सुमित (75 भारवर्ग) और पंघाल (52 भारवर्ग) ने फाइनल में पहुंचने के बाद भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्के किए। 
विज्ञापन


मनीषा (57 भारवर्ग), पूजा (69 भारवर्ग) और भाग्यबती कचारी (75 भारवर्ग) को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चार भारतीय मुक्केबाजों ने आशीष कुमार (81 किग्रा), मोनिका (48 किग्रा), गोविंद साहनी (48 किग्रा) और वरिंदर सिंह (60 किग्रा) ने पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। इस तरह से सात भारतीय मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

पंघाल ने वियतनाम के ट्रान वान थाओ और सुमित ने दमदार खेल दिखाते हुए कजाखिस्तान के अयातुल्ला ताकीज को हराया। अनंता ने वियतनाम की मुक्केबाज बुई तरोन थाई पर 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें