ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने अखिल भारतीय आमंत्रण एयर राइफल टूर्नामेंट आरआर लक्ष्य कप में 10 मीटर एयर राइफल के सीनियर वर्ग स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के 18 वर्षीय प्रताप ने 2019 के शुरू में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
वह पहले 10 शॉट में राजस्थान के यश वर्धन से पिछड़ रहे थे। लेकिन 10.7, 10.8 और एक 10.9 अंक के स्कोर से तोमर 252.3 अंक बनाकर जीत हासिल करने में सफल रहे। सोलह वर्षीय यश 250.7 अंकों के साथ दूसरे जबकि हृदय हजारिका तीसरे स्थान पर रहे।
यह टूर्नामेंट लक्ष्य निशानेबाजी क्लब द्वारा आयोजित किया जाता है जिसे ओलंपियन सुमा शिरूर ने शुरू किया था। पिछले साल तोमर ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता था। सीनियर वर्ग में पिछले साल के विजेता दिव्यांश सिंह पंवार फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे।