फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चमके बोल्ट, जीता 100मीटर फर्राटा दौड़ का ओलंपिक खिताब

Tue, 16 Aug 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उसेन बोल्ट - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से रियो आए उसेन बोल्ट ने 100 मीटर का तीसरा खिताब जीत लिया है। बोल्ट ने इस बार 100 मीटर की दूरी तय करने में 9.81 सेकेंड का समय लिया। दूसरे नंबर पर अमेरिका के जस्टिन गैटलिन रहे उन्होंने 9.89 सेकेंड में रेस पूरी की। तीसरे नंबर पर कनाडा के आंद्रे डी ग्रासी रहे। उन्होंने रेस पूरी करने के लिए 9.91 सेकेंड का समय लिया। बोल्ट के हम वतन योहान ब्लैक चौथे स्थान पर रहे उन्होंने दौड़ 9.93 सेकेंड में पूरी की। 
विज्ञापन


फाइनल से इससे पहले बोल्ट ने हीट और सेमी फाइनल में 10.07 और 9.86 सेकेंड में पूरी की थी। बोल्ट ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया, लेकिन बोल्ट ने जिस तरह 200 मीटर की दूरी 19 सेकेंड से कम समय में पूरी करने की इच्छा जताई है, उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं लगा। बोल्ट के नाम 100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है उन्होंने साल 2009 में 9.58 सेकेंड 100 मीटर की दूरी तय की थी। उन्हें 200 मीटर का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

यह बोल्ट का ओलंपिक में सातवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह बीजिंग और लंदन ओलंपिक में 3-3 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। बोल्ट रियो में भी तीन स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। फिलहाल उन्हें दुनिया का कोई भी धावक चुनौती देेता दिखाई नहीं पड़ रहा है। बोल्ट आगे 200 मीटर फर्राटा और 4 गुण 400 रिले में दौड़ते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जमैका की ही थामसन बनीं महिलाओं की फर्राटा दौड़ की नई चैंपियन  

- फोटो : Getty Images
उसेन बोल्ट के बाद जमैका की ही एलेनी थामसन ने रियो ओलंपिक में महिलाओं की सौ मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर हमवतन शैली एन फ्रेजर प्राइस की बादशाहत तोड़ दी।

24 वर्षीय थामसन ने शानदार शुरुआत करते हुए 10.71 सेकेंड के साथ रेस पूरी की। अमेरिका की टोरी बोवी (10.83 सेकेंड) और फ्रेजर प्राइस  (10.86) तीसरे स्थान पर रहीं। थामसन ने रेस पूरी करते ही ट्रेनिंग पार्टनर फ्रेजर प्राइस को गले से लगा लिया।

उन्होंने कहा, "जब मैंने फिनिश लाइन पार की तो मैं समझ ही नहीं पाई कि जश्न कैसे मनाऊं। जमैका में एक बड़ी स्क्रीन पर यह रेस दिखाई गई होगी। मैं कल्पना नहीं कर सकती वहां क्या आलम रहा होगा।"

थामसन की जीत से फ्रेजर प्राइस का गोल्डन हैट्रिक का सपना टूट गया। बीजिंग और लंदन ओलंपिक में फ्रेजर प्राइस ने ही सौ मीटर के खिताब जीते थे। जमैका के रंग में अपने केशों को सजाकर उतरी फ्रेजर प्राइस ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सौ मीटर का खिताब जमैका के ही कब्जे में है। वह अपनी ट्रेनिंग पार्टनर के साथ पोडियम पर पहुंची। उन्हें जमैका पर नाज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें