अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग यूनियन ने कहा है कि इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण बीएमएक्स विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह चैम्पियनशिप मई में ह्यूस्टन में होनी थी जिसे पहले स्थगित किया गया था। यूसीआई ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद नया मेजबान मिल नहीं सका है। अगली चैम्पियनशिप नीदरलैंड में अगस्त 2021 में होगी।