फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक कोर ग्रुप के निशानेबाज कल से शुरू करेंगे अभ्यास

Tue, 07 Jul 2020 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय निशानेबाज बुधवार से अभ्यास शुरू कर सकेंगे चूंकि भारतीय खेल प्राधिकरण ने कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज खोलने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से बंद थी।

विज्ञापन


साइ ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'अनलॉक 2.0 के बाद टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए निशानेबाजों की मदद करने के मकसद से साइ आठ जुलाई 2020 से ओलंपिक के लिए जाने वाले निशानेबाजों के लिए कर्णी सिंह रेंज खोल रहा है।'

साइ ने कहा कि निशानेबाज चरणबद्ध तरीके से अभ्यास करेंगे। इसमें कहा गया, 'पहले चरण में रेंज उन्हीं निशानेबाजों के लिये खुलेगी जो ओलंपिक जाने वाले हैं या जा सकते हैं और भारतीय निशानेबाजी के कोर ग्रुप में हैं।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'सरकार के दिशा निर्देशों और साइ की मानद संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन होगा। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।' निशानेबाजों को अभ्यास के निये आनलाइन स्लॉट बुक करने होंगे। रेंज पर तापमान जांच की जाएगी। सभी निशानेबाजों के फोन में आरोग्य सेतु एप की जांच भी होगी। निशानेबाज अपने उपकरण, सैनिटाइजर, पानी की बोतलें, तौलिये और दस्तानें एक दूसरे के साथ बांट नहीं सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें