गौरतलब है कि राजस्थान की रहने वाली श्वेता हुड्डा ने अपने राज्य की पानी की समस्या पर भी अध्ययन किया है। उन्होंने राजस्थान में पानी की कमी पर एक खाका तैयार किया है कि सूबे में कितना पानी है और कितने पानी की जरूरत है।
घर, उद्योग, खेती, संस्थाओं में रोजाना कितनी पानी की जरूरत होती है। पानी के प्रयोग की कैसे पॉलिसी बनें और इसका प्रबंधन कैसे हो। इसके अलावा श्वेता को रिटेल बिजनेस की भी महारथ हासिल है। वह वित्तीय कामों से संबंधित खासी जानकारी रखती हैं।
कौन-कौन से खिताब जीते हैं
- 2019 में प्रिक्स टी जियोर्जिस में गोल्ड मेडल
- 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड मेडल
- 2018 में सीनियर सेकेंड ड्रेसेज में सिल्वर मेडल
- 2018 एफईआई वर्ल्ड चैंलेंस ड्रेसेज रिप्ले में सिल्वर मेडल
- 2014 में मीडियम ड्रेसेज में सिल्वर मेडल